कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाएं (प्रोग्रामिंग भाषाओं के प्रकार)

होमकंप्यूटरकंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाएं (प्रोग्रामिंग भाषाओं के प्रकार)

भाषा वह माध्यम है जिसका उपयोग करके हम विचारों का आदान प्रदान करते हैं, हम इंसान एक दूसरे से बातचीत करने के लिए प्राकृतिक भाषा जैसे कि हिंदी, इंग्लिश, बंगाली, पंजाबी इन सभी भाषा का उपयोग करते हैं और अपने विचारों को तथा निर्देशों को दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाते हैं.

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाएं (प्रोग्रामिंग भाषाओं के प्रकार)

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो कि हम इंसानों की भाषा नहीं समझता है और हम अपनी भाषा में इसे कोई भी निर्देश नहीं दे सकते, कंप्यूटर केवल बायनरी भाषा मतलब 0 तथा 1 की भाषा समझता है जो कंप्यूटर को निर्देश प्रदान करती है, इस प्रकार की भाषा को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा कहते हैं.

किसी भी कार्य को कंप्यूटर के द्वारा पूरा कराने के लिए निर्देशों के समूह को क्रमबद्ध करके कंप्यूटर को समझ आने वाली भाषा में लिखना प्रोग्रामिंग कहलाती है. कंप्यूटर को अपनी भाषा 0 तथा 1 में निर्देश देना मशीनी भाषा कहलाती है शुरुआती कंप्यूटरों में मशीनी भाषा का ही प्रयोग करके कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते थे.

हार्डवेयर क्या है? कंप्यूटर हार्डवेयर के प्रकार

मशीनी भाषा में कंप्यूटर को निर्देश देना यह एक नॉर्मल इंसान के लिए बहुत ही कठिनाई पूर्ण काम है क्योंकि मशीनी भाषा हर कोई व्यक्ति नहीं समझ पाता है तथा इस परेशानी से बचने के लिए इंसानी भाषाओं से मिलती-जुलती कंप्यूटर भाषाओं का विकास किया गया वर्तमान समय में कंप्यूटर में निर्देश देने के लिए इन्हीं भाषाओं का उपयोग किया जाता है जिन्हें उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाएं कहते हैं.

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं के प्रकार –

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं को निम्नलिखित प्रकार में विभाजित किया गया है –

1. प्रथम पीढ़ी की कंप्यूटर भाषाएं या मशीनी भाषाएं (Machine Language)

2. द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर भाषाएं या असेंबली भाषाएं ((Assembly Language)

3. तृतीय पीढ़ी की कंप्यूटर भाषाएं या उच्च स्तरीय कंप्यूटर भाषाएं (High Level Language)

4. चतुर्थ पीढ़ी की भाषाएं (Fourth Generation Languages or 4GL)

1. Machine Language –

मशीनी भाषा कंप्यूटर की आधारभूत भाषा है, मशीनी भाषा में प्रोग्राम 0 तथा 1 अंको का उपयोग करके लिखा जाता है, यह एकमात्र भाषा है जिसे कंप्यूटर सीधे-सीधे समझ पाता है और इसके लिए किसी भी तरह का अनुवादक का उपयोग नहीं किया जाता है.

2. Assembly Language –

ऐसी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा जिसमें मशीनी भाषा में लिखे जाने वाले अंकीय संकेतों के स्थान पर अक्षर अथवा चिन्हों का उपयोग किया जाता है असेंबली भाषा या Symbol language लैंग्वेज कहलाती है.

इस लैंग्वेज को इंसानी मस्तिष्क को समझने में आसानी होती है और इस लैंग्वेज में सिंबॉल तथा अक्षर का उपयोग किया जाता है.

3. High Level Language –

उच्च स्तरीय भाषा में लिखे जाने वाले प्रोग्रामों के निर्देश साधारण अंग्रेजी भाषा तथा कुछ विशेष प्रकार के प्रतीक चिन्हों से मिलकर बनाए जाते हैं, इस लैंग्वेज में प्रोग्राम लिखना बहुत ही आसान होता है, क्योंकि उच्च स्तरीय भाषा मशीनी भाषा नहीं है इसीलिए इस भाषा में लिखे गए प्रोग्राम को मशीनी भाषा में बदलने के लिए अनुवादकों का उपयोग किया जाता है.

4. Fourth Generation Languages or 4GL –

चतुर्थ पीढ़ी के कंप्यूटर भाषाएं, प्रोग्रामिंग भाषाओं का एक समूह है जो मानव भाषा, विचार, अवधारणाओं के रूप में तृतीय पीढ़ी की कंप्यूटर भाषाएं की तुलना में अधिक गति तथा सरलता से परिणाम प्राप्त करने का प्रयास करता है.

चतुर्थ पीढ़ी की भाषाओं को मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर विकास के समय,  प्रयास और लागत को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, चतुर्थ पीढ़ी की भाषाओं को सीखना आसान है तथा इनका उपयोग करके सॉफ्टवेयर निर्माण करना सरल है.

आज हमने इस पोस्ट में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाएं क्या होती है और कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग भाषाएं कितने प्रकार की होती हैं इसके बारे में जाना उम्मीद करता हूं आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी और जरूर कुछ ना कुछ नया सीखने को मिला होगा दोस्तों यदि आपको है पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Tags :- कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाएं (प्रोग्रामिंग भाषाओं के प्रकार), Fourth Generation Languages or 4GL, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं के प्रकार Programming language khya hai, Computer ki Programming language.

इन्हें भी पढ़ें :-

मल्टी टास्किंग क्या है? (Multitasking Operating System Kya hai)

कंप्यूटर में डाटा खर्च कम कैसे करें

कंप्यूटर के प्रकार / Computer Kitne Prakar Ke Hote Hain ?

कम्प्यूटर की पीढ़ियां (Generations of Computers)

कंप्यूटर का इतिहास (History of Computer)

मेमोरी मापन इकाइयां (कंप्यूटर मेमोरी मापने की इकाई)

इनपुट डिवाइस क्या है ? कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस कौन से है

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

five × three =